सहारनपुर, दिसम्बर 26 -- गुरुवार रात आवारा कुत्तों से जान बचाते हुए घायल अवस्था में नील गाय का बच्चा सेन्ट्रल पार्क कालोनी में पहुंचा गया। निकुंज बिरला और वंश ने साहस दिखाते हुए घायल बच्चे को बचाया और वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। उसके बाद वन रक्षक नीरज कुमार की मदद से नील गाय के बच्चे को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...