बागेश्वर, फरवरी 15 -- नीलेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में नीलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएंआयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग की मेहंदी प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने आकर्षक और सुंदर डिजाइन बनाकर निर्णायकों को प्रभावित किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में परिधान हाव-भाव नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा परिधान, भाव-भंगिमा और नृत्य कौशल के आधार पर अंक प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों में सिमिया, सेस्या, यशस्वी, अभानु, पलक, चिराग, कृतिका तथा तेजस्वनी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह...