मेरठ, जनवरी 4 -- मेरठ के चर्चित नीले ड्रम प्रकरण को लेकर वेब सीरीज बनकर तैयार है। जी-5 प्लेटफार्म पर यह वेब सीरीज हनीमून से हत्या के नाम से आ रही है और नौ जनवरी को रिलीज होगी। इसे मेरठ के सौरभ हत्याकांड पर बनाया गया है। कुछ अन्य प्लेटफार्म पर भी मेरठ के नीले ड्रम को लेकर शार्ट फिल्में बनाई जा रही हैं। ब्रह्मपुरी में तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। चार मार्च को सौरभ की लाश के टुकड़े किए और नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। कत्ल कर साहिल और मुस्कान चार मार्च की शाम को हिमाचल फरार हो गए। मुस्कान और साहिल 17 मार्च को वापस आए, जबकि 18 मार्च को केस का खुलासा हुआ। इसी रोज पुलिस ने साहिल, मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नीले ड्रम को काटकर सौरभ की लाश बरामद की गई। 19 मार्च से लेक...