पीलीभीत, फरवरी 22 -- पूरनपुर, संवाददाता। पांच महीने पहले तहसील के जर्जर भवन की नीलामी होने के बावजूद उसे ढहाया नहीं गया। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। ठेकेदार ने प्रशासन से एक दिन का समय मांगा है। नगर में बना तहसील का पुराना भवन जर्जर एवं गिरता हे। भवन के चारों ओर अधिवक्ताओं के चैंबर हैं। पुराने भवन के गिरेन की आशंका बनी हुई है। अधिवक्ताओं की मांग पर तहसील के पुराने भवन सहित परिसर में बने अन्य भवनों की बीते 28 अगस्त को नीलामी की गई थी। ठेकेदार आशिक के नाम पर 21 लाख की अंतिम बोली लगने पर भ्वन की नीलामी कर दी गई थी। पांच महीने बीतने के बाद भी भवन को ढहाया नहीं गया। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। शनिवार को तहसील दिवस में पहुंच अधिवक्ताओं ने डीएम से पहले हुई नीलामी जमानत राशि जब्त कर भवन की नीलमी प्रकिया फिर करवाने की मांग की। जा...