लखनऊ, फरवरी 17 -- शाइन सिटी बिल्डर की सम्पत्तियों को नीलाम करने से पहले अब इनका सर्वे कराया जाएगा। ईडी ने इनकी सम्पत्तियों की नीलामी से पहले सर्वे कराने का आदेश जारी किया है। इसके लिए जिला प्रशासन व एलडीए से भी मदद मांगी गयी है। ईडी के साथ मिलकर विभागों के अधिकारी सम्पत्तियों का सर्वे करेंगे। इन सम्पत्तियों को बेचने से जो आय होगी वह निवेशकों को मिल सकती है। ईडी ने शाइन सिटी बिल्डर की कई सम्पत्तियां अटैच की हैं। इन सम्पत्तियों को नीलाम करने की दिशा में उसने काम शुरू कराया है। न्यायालय ने निवेशकों के हितों को भी ध्यान रखने का आदेश किया था। ईडी इन सम्पत्तियों को नीलामी से पहले अब इनका विस्तृत सर्वे कराएगी। इससे पता चलेगा इन सम्पत्तियों की मौजूदा स्थिति क्या है। इससे इनकी कीमत का बेस प्राइस भी निर्धारित किया जाएगा। इसीलिए ईडी ने प्रशासन व एलड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.