मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- नीलामी के 11 पेड़ों की जगह 17 पेड़ों को काटे जाने के मामले में प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान एवं ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इधर एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है। तहसील कांठ की ग्राम पंचायत मोढी हजरतपुर में आंधी तूफान में टूटे 11पेड़ों की नीलामी ग्राम पंचायत एवं तहसील प्रशासन द्वारा 15 दिसंबर को की गई थी। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की रात प्रधान एवं ठेकेदार ने 11 पेड़ों के स्थान पर 17 पेड़ कटवा दिए। ग्रामीण अमित कुमार संजू ,जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, राहुल ,संजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, रामनिवास, उदयराज सिंह आदि ने थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.