चम्पावत, जून 8 -- रेलवे की पांच दुकानों की नीलामी के आदेश के विरोध में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। 10 जून को पीलीभीत में रेलवे विभाग की ओर से बनबसा की पांच दुकानों की बोली है, अधिकतम बोली दाता को रेलवे पांच साल के लिए दुकान आवंटित करेगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना हैं कि बोली में प्राथमिकता वर्तमान में दुकान चला रहे लोगों को मिलेगी। उनके मना करने पर ही दूसरे अन्य व्यक्ति को मौका मिलेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने कहा कि 10 जून को पीलीभीत में रेलवे की ओर से खुली बोली लगाई जाएगी। बोली मे अन्य लोग भी बोली को उच्चतम स्तर में ले जाने की कोशिश करेंगे, जिसके वजह से मौजूदा कब्जेदार को नुक्सान उठाना पड़ेगा। महामंत्री अभिषेक गोयल ने कहा कि रेलवे के फैसले के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा गया है। पूर्व व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.