मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। नीलामवाद के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए जिला से लेकर मुख्यालय तक से निगरानी की जा रही है। जिले में नीलामपत्र पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाकर 90 कर दी गई। इसके बावजूद निष्पादन की गति बहुत धीमी है। पिछले 15 दिनों में वसूली शून्य है। इसपर जिला नीलामपत्र पदाधिकारी ने चिंता जताई है। उन्होंने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को पत्र भेजकर लंबित वादों के निष्पादन को लेकर गंभीरता बरतने को कहा है। इसके लिए उन्होंने अब मानिटरिंग में सख्ती बढ़ा दी है। सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों को प्रतिदिन अपडेट रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें वसूली की स्थिति, नोटिस भेजने की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। ताकि यह पता लग सके कि किस पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। विदित हो कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.