पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने नीलाम पत्र वादों से संबंधित प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, पुलिस उपाअधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गयी। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में जिलावार समीक्षा की गयी। जिलों से प्रतिवेदन प्राप्त है। प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अध्यक्ष सह सचिव राजस्व पर्षद बिहार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र पदाधिकारी किशनगंज द्वारा बताया गया कि सारे मामलों में वारंट जारी किया गया है, लेकिन अन्य जिलो...