मधुबनी, दिसम्बर 15 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। डीआरडीए सभाकक्ष में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम आनंद शर्मा ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। ग्रामीण कार्य विभाग, नहर प्रमंडल, लघु सिंचाई, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, बाढ़ प्रमंडल आदि विभागों द्वारा भू अर्जन, कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, सीमांकन, एनओसी आदि मामलों को अविलंब समाधान का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि पिछले एक माह में नीलामपत्र के 357 मामलों को हुआ निष्पादन,कुल 14 करोड़ 95लाख 12 हजार रुपए की राशि वसूली हुई। जिलाधिकारी द्वारा मधुबनी जिला अंतर्गत नीलाम पत्र वादों से संबंधित 10 बड़े बकायेदारों के मामलों का भी विशेष समीक्षा क...