वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर के युवा शास्त्रीय गायक नीलाद्रि चार्ल्स ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर काशी का नाम रौशन किया है। उन्होंने संगीत मिलन संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में 'क्लासिकल वॉयस ऑफ़ इंडिया' का खिताब जीता है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 15 हजार रुपये की राशि भी दी गई। संस्था की ओर से मिलन देबनाथ और अरुंधति कहाली ने उन्हें खिताब और पुरस्कार राशि भेंट की। नरिया क्षेत्र में रहने वाले नीलाद्रि इन दिनों दिल्ली में संगीत की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके पिता एड्रियन डेविड चार्ल्स और मां निर्माल्या चौधरी निजी संस्थान में कार्यरत हैं। उनके संगीत गुरु पं.देवाशीष डे हैं। पं.देवाशीष डे ने कहा कि शिल्पायन परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है। नीलाद्रि ने गत वर्ष जयपुर में सुर-स...