गढ़वा, मई 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक मंजुल शुक्ल ने कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अंतर्गत विश्वविद्यालय कैंपस और महाविद्यालय कैंपस विश्वविद्यालय स्थापना के 17 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इतनी तपती गर्मी में भी न तो महाविद्यालय के समय में बदलाव हुआ न ही पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। अव्यवस्था का आलम यह है कि परीक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर मनमाने तरीके से कार्य हो रहा है। बिना किसी सार्वजनिक सूचना के सेमेस्टर छह का परीक्षा फॉर्म, फॉर्म भरने के अंतिम तिथि के बाद भी निजी महाविद्यालयों में भरा जा रहा है। वहीं अंगीभूत महाविद्यालय के फॉर्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थी परीक्षा विभाग के चक्कर लगाते परेशान है। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.