पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में पुलिस चौकी स्थापित नहीं होने से विश्वविद्यालय की परेशानी बढ़ गई है। सुरक्षा और विधि व्यवस्था संधारण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनपीयू में प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं और देर शाम तक अपने कामों को लेकर छात्र-छात्राओं को रूक जाना भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में एनपीयू प्रशासन को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अपने गार्ड के सहारे किसी तरह सुरक्षा और विधि व्यवस्था संधारण करना पड़ रहा है। कुलपति भी कैंपस में नवनिर्मित अपने बिल्ला में शिफ्ट हो गए हैं। उनके आवास की सुरक्षा भी एनपीयू के गार्ड के सहारे है। एनपीयू के डीएसडब्लयू डॉ एसके पांडेय ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को पलामू की एसपी को कुलसचिव के स्तर से पुलिस चौकी एनपीयू परिसर में स...