लातेहार, जनवरी 10 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। नीलांबर पीतांबर की जयंती के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप बने प्रतिमा स्थल में शनिवार को माल्यार्पण कर और केक काटकर नीलांबर पीतांबर की जयंती मनाई गई। इस दौरान मजदूर नेता प्रदीप गंझू,राजेंद्र गंझू,प्रेम गंझू एवं मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हम सभी नीलांबर पीतांबर की 203वां जयंती मना रहे हैं। उनका जन्म झारखंड के गढ़वा जिला स्थित प्रखंड भंडरिया के चेमुसेनीया गांव में 1823 ई को हुआ था। उनके कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उधर इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पिंटूनायक,कामेश्वर भोक्ता,आमिर हयात,ईश्वर उरांव,राजेंद्र गंझू,धनुषधारी गंझू ,पाहन धनराज गंझू,माइकल हुजूर सहित कई समाजसेवियों के द्वारा उनके नवनिर्मित स्मारक पर माल्यार्पण कर याद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...