फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के व्यस्ततम नीलम पुल की नींव कमजोर पाए जाने के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना रोक दी है। फिलहाल यहां लगाई जाने के लिए आई लाइटों को सेक्टर-16 में लगा दिया गया। वहीं, पुल पर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि नीलम रेलवे पुल शहर का सबसे पुराना पुल है। इसे वर्ष 1978 में बनाया गया था। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से दो साल पहले नीलम और बड़खल रेलवे पुल पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया था। बड़खल पर तो लाइटें लगा दी गई हैं। लेकिन नीलम पुल पर अब तक नहीं लगी। एफएमडीए के सूत्रों के अनुसार नई लाइटों की ऊंचाई करीब 18 फुट और उनका भार मौजूदा लाइटों से अधिक हैं। वह...