पटना, फरवरी 23 -- पटना, प्रधान संवाददाता। पटना सदर प्रखंड की नई प्रमुख नीलम देवी चुनी गई है। शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव कार्य में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख अमरजीत कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को नए प्रखंड प्रमुख का चुनाव किया गया।नीलम देवी सबलपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हैं। पटना सदर प्रखंड में कुल 10 पंचायत समिति सदस्य हैं। 2021 में हुए पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य अमरजीत कुमार को प्रखंड प्रमुख चुना गया था लेकिन दिसंबर 2023 में उनके खिलाफ सात सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके कारण उनकी कुर्सी चली गई थी। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों ने उन पर कई आरो...