फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के व्यस्ततम चौराहों में शुमार नीलम चौक पर सोमवार को सिटी बस के खराब हो जाने से आधे घंटे से ज्यादा समय तक लंबा जाम लग गया। अचानक वाहनों के रुकने से चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस चौक से निकलने वाले वाहन चालक जाम में फंसे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय नीलम चौक पर एक सिटी बस खराब हो गई। देखते ही देखते नीलम-बाटा रोड की ओर से आने वाले वाहनों के साथ नीलम फ्लाईओवर की ओर से आने वाले वाहन चालक जाम में फंस गए। आगे बीके चौक पर भी जाम लग गया। इस जाम से निकलने में वाहन चालकों को करीब आधा घंटा लग गया। जाम में फंसे लोगों को निकलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों की ओर मुड़ते नजर आए। बता दें कि रविवार को भी नीलम फ्लाईओवर पर एक कार खराब होने स...