फरीदाबाद, नवम्बर 28 -- फरीदाबाद। शहर के प्रमुख स्थान नीलम चौक का नाम बदला जाएगा। इसके लिए शनिवार 29 नवंबर को सुबह 10 बजे नीलम चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार को जारी बयान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आयोजकों के अनुसार नए नाम की आधिकारिक घोषणा कार्यक्रम में की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की पहचान से जुड़े इस महत्वपूर्ण मौके पर अधिक से अधिक नागरिकों की उपस्थिति जरूरी है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों के लोग भी कार्यक्रम में भाग लेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...