जमशेदपुर, जनवरी 5 -- टेल्को के नीलडीह जंगल में रविवार की देर शाम नशा करने के दौरान एक युवक की चापड़ से मारकर हत्या कर दी गई और उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। उसने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक की पहचान जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी अब्दुल सोहेल अहमद के रूप में हुई है। उसके साथी का नाम अब्दुल सुफियान है, जो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब्दुल ने बताया कि रविवार शाम सोहेल अहमद ने फोन किया और उसे बाइक लेकर बुलाया। इसके बाद दोनों बाइक से नीलडीह जंगल पहुंचे। वहां सोहेल के कुछ परिचित युवक पहले से पहुंचे हुए थे, जिनमें विनीत नामक युवक भी था। सभी वहां बैठकर नशा कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर ...