सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी सोमई का गुरुवार की देर शाम बाइक से जाते समय नीलगाय से खालिसपुर डींगुर में आमना-सामना हो गया। अचानक हुई भिड़ंत में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। वहां से बाद में परिजन आगे के इलाज के लिए साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...