रांची, मार्च 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने पलामू प्रमंडल में नीलगाय के आतंक व किसानों की फसल के नुकसान का प्रश्न उठाया। ध्यानाकर्षण सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि नीलगाय से फसल को नुकसान होता है तो किसानों को सरकार मुआवजा देगी। लेकिन उन्होंने कहा कि नीलगाय जानवर हैं, उन्हें कैसे रोका जाए, इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक के पास अगर इससे जुड़ा कोई सुझाव हो तो वह जरूर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...