सहरसा, जनवरी 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बहियार में लगी रवि फसल को नीलगाय के झुंड द्वारा लगातार बर्बाद किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। इस समस्या को लेकर बडगांव पंचायत की मुखिया अनामिका कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी सहरसा को सामूहिक आवेदन सौंपकर नीलगाय से निजात दिलाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बडगांव पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्का, गेहूं, मटर और सरसों की फसल को नीलगाय बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रही है। हजारों रुपये खर्च कर की गई खेती नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। फसल बर्बादी के कारण कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.