कौशाम्बी, नवम्बर 24 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ाधाम थाना क्षेत्र के भटपुरवा के समीप सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे एक बाइक पर सवार दो लोग नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालात नाजुक होने पर दोनो को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सोमवार की सुबह एक बार इपर सवार दो लोग कड़ाधाम थानाक्षेत्र के भटपुरवा मार्ग से गुजर रहे थे। इस दौरान नीलगायों का झुंड सड़क से गुजरा। जिससे टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गये। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना तुरंत कड़ा धाम पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.