बहराइच, जनवरी 8 -- पयागपुर, संवाददाता। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम झाला तरहर के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। अनियंत्रित बाइक नील गाय से टकराकर पलट गई। नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक व उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई । पयागपुर थाने के लालपुर के मजरे पंडितपुरवा निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बब्बन सिंह (30) पुत्र पंडित सिंह की साली आई हुई थी। जिसे वह उसके घर छोड़ने जा रहे थे। बहराइच गोंडा हाईवे के बाइक झाला तरहर के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से बाइक अनियंत्रित होकर टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई...