मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास गुरुवार शाम ट्रक ने नीलगाय को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसी नीलगाय से टेंपो टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सिहोरा बाजे निवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुवार शाम एक टेंपो चालक दलपतपुर से सवारियां लेकर रामपुर के लिए निकला था। टेंपो में 12 सवरियां बैठी थीं। इसमें कुछ मूंढापांडे में उतर गईं। मूंढापांडे से सिहोरा बाजे निवासी जय सिंह (45) टेंपो में बैठ गया। वह राजमिस्त्री के साथ होटल में मजदूरी करने के बाद घर लौट रहा था। बताया कि टेंपो के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर आई एक नीलगाय ...