बांदा, जून 10 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में बाइक सामने नीलगाय आने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाती गंभीर हालत में भर्ती है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टोलाकला निवासी 55 वर्षीय किसान चुनबाद पाल तीन दिन पहले अपने 10 वर्षीय नाती अर्पित को बाइक से लेकर ग्राम हरदौली जा रहा थे। हरदौली और टोलकला के बीच बगीचे के पास नीलगाय आ गई। कुछ समझ पाते कि बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में चुनबाद कानपुर रेफर थे। मंगलवार को कानपुर में उनकी मौत हो गई। वहीं, नाती अर्पित का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.