मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के पास सोमवार की दोपहर नीलगाय से टकराकर ऑटो सवार छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को चील्ह अस्पताल में भर्ती कराया। ऑटो सवार मिर्जापुर से गोपीगंज की ओर जा रहे थे। भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद अली अपनी पत्नी मरियम बेगम 42 के साथ मिर्जापुर किसी काम से आए थे। दोपहर लगभग दो बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। आटो में चील्ह के पखवैया गांव निवासी 43 वर्षीय आनंद तिवारी समेत तीन और सवार हो गए। चालक आटो लेकर जैसे ही चील्ह के श्रीपट्टी गांव के पास पहुंचा, तभी ऑटो के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय में टकराकर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ऑटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.