आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित चेवार सारंगपुर गांव के समीप सोमवार सुबह कार नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बस्ती जनपद निवासी उत्कर्ष शुक्ला परिवार के साथ सोमवार की सुबह कार से वाराणसी से बस्ती जा रहे थे। कार उत्कर्ष चला रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार सारंगपुर गांव के समीप दूसरी दिशा से अचानक सामने कार आ गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आसपास के ग्रामीणों ने सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...