हाथरस, फरवरी 4 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला दली,नगला अडू के गांवों में जंगली सूअर और नीलगाय का आतंक बढ़ गया है।इन जानवरों के कारण किसानों की आलू, गेहूं,और सरसों की फसलें तबाह हो रही हैं। जिससे किसानों को विभिन्न किस्म प्रकार के स्तर की फसलों में पैदावार कम होने की आशंका सता रही है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन रात भर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं।किसानों ने बताया कि नीलगाय पहाडी और जंगली सूअर मौका पाते ही खेत पर किसी के मौजूद नही होने पर तत्काल खेत के अंदर घुस जाते हैं। नीलगाय, पहाडी, जंगली सूअर न केवल फसलों को खाते हैं,बल्कि उन्हें पैरों से रौंदकर भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है।फसलों को जानवरों से हो रहे नुकसान के साथ-साथ किसानों को एक और चुनौती का सामना करना पड़ ...