प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- कुंडा। हथिगवां के एसआई बनवारी लाल पाल ने नीलगाय मारने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 15 जुलाई को करीब एक बजे वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। किसी ने फोन पर बताया कि खाले का पुरवा हरिशंकर पुर में सात-आठ लोगों ने नीलगाय को दौड़ाकर गोली मार दी है। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आसपास वालों ने बाइक का नंबर बताया। ग्रामीणों की मदद से जंगल में खोजबीन करने पर एक नीलगाय का शव बरामद हुआ। जिसका सिर कटा था और चारों पैर कटे थे। पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों की बनाई गई वीडियो और बाइक नंबर से आरोपियों की पहचान कर ली गई। इसमें परेवा नारायणपुर गांव निवासी मनु, अबूजर, ताई, आशिफ, मोहम्मद, अमान, सिमाब शामिल थे। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों...