गौरीगंज, फरवरी 26 -- भादर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से अचानक नीलगाय टकरा जाने से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर अयोध्या की ओर जा रहे दम्पत्ति की बाइक रामगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरंग गांव के पास बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे अचानक नीलगाय से टकरा गयी। हादसे में जनपद झांसी के कोतवाली नगर निवासी 32 वर्षीय जितेन्द्र पाल और उनकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दम्पत्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंहडौर ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...