जौनपुर, जनवरी 15 -- ्रजफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हौज गांव के पास बुधवार को नीलगाय बचाने के चक्कर मे कार पलट गई। कार में तीन महिलाओं सहित चालक भी घायल हो गया। उनके साथ मौजूद एक चार माह की मासूम एक दम सुरक्षित बच गई। जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह, सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी। कार को उनका चालक बबलू चला रहा था। कार हौज टोल प्लाज़ा के आगे पहुंची। तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गई। चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गई। कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं। संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंच...