संभल, फरवरी 17 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में तीन जंगली सुअर भी थे। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। सभी लोग अमरोहा से बदायूं जा रहे थे। जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं हाइवे पर फत्तेपुर गांव के सामने अमरोहा जनपद के बांसखंडी, थाना नौगांवा सादात निवासी 16 लोग बोलेरो पिकअप से बदायूं जनपद के अजीतपुर थाना जरीफनगर एक दावत में जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने नीलगाय आ गई। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा और पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.