बिजनौर, मई 19 -- शेरकोट। नील गाय से बचने के प्रयास में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। मोहल्ला हकीमान निवासी सलीम पुत्र शमी शनिवार रात हरेवली से एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था।जब वह एक कॉलेज के निकट पहुंचा तो कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। घटना के बाद चालक ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...