कौशाम्बी, जुलाई 2 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बरवां मोड़ के समीप मंगलवार की रात नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से भिड़ गई। हादसे में दंपती घायल हो गए हैं। दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी हरिओम पुत्र हरिश्चंद्र मंगलवार को अपनी पत्नी प्रिया के साथ प्रयागराज गए थे। रात करीब दस बजे दोनों अपनी कार से वापस लौट रहे थे। बरवा मोड़ के समीप अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से भिड़ गई। हादसे में हरिओम व उनकी पत्नी प्रिया को गंभीर चोटें आई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से प्रयागराज एसआरएन भेजा गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.