बरेली, मार्च 3 -- नीलगाय के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घायल बच्चे की उपचार न मिलने के कारण रात में ही मौत हो गई। भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान, कर्मपुर ठाकुरान के बीच जंगल में रविवार की शाम कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया, लेकिन उपचार कराने की बजाय गोरक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों को मोबाइल से कॉल करके घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम रात 10 बजे पहुंची। तब तक कुत्तों के हमले से घायल नीलगाय के बच्चे ने तोड़ दिया। जब वन विभाग की टीम ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो टीम को नीलगाय का बच्चा सड़क किनारे मृत अवस्था मे पड़ा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम समय पर आ जाती और नीलगाय के बच्चे को उपचार मिल जाता तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.