प्रयागराज, फरवरी 23 -- थरवई। थरवई थानाक्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव के सामने नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। झूंसी थाने के कोतारी गांव का 23 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र पुरुषोत्तम रविवार रात करीब आठ बजे सामान लेने हेतापट्टी बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान फैजुल्लापुर गांव के सामने नीलगाय की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुभम इलेक्ट्रिशियन था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...