बागपत, अप्रैल 15 -- बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली पुलिस चौकी के पास ईको कार की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार पलट गई। जिसमें कार चालक सहित तीन लोगों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। बिजरौल गांव निवासी सुभाष पुत्र भगीरथ सोमवार रात ईको कार से अपनी दो बेटियों के साथ दाहा गांव में शादी में जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पहुंचा तो सामने से अचानक आई नीलगाय से टक्कर हो गई। जिससे कार पलट कर सड़क किनारे जा गिरी। कार पलटने से कार चालक सुभाष, उसकी बेटी मीनू,अविका घायल हो गए। सूचना पर गौ सेवक मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर घायलों को बड़ौत अस्पताल भेजा। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि नीलगाय भी घायल हो गई। नीलगाय को वन विभाग की टीम अपने साथ संतनगर ले गई। दोघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.