मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड की पंचायतों में नीलगाय और जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान हैं। नीलगायों का झुंड गेहूं, मक्के और सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। बीते सप्ताह मणिका विशुनपुर चांद गांव में सच्चिदानंद सिंह के लीची बागान में पटवन करने पहुंचे व्यापारी मो. रियाज और अकलू पासवान पर नीलगायों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों के कपड़े फट गए। किसी तरह लीची के पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। लगभग दो घंटे बाद पहुंचे ग्रामीणों ने नीलगायों को खदेड़ा। इधर, जंगली सुअरों ने मक्के की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया है। सुबह-शाम सब्जी के खेतों में तुड़ाई करने जा रहे किसानों और महिला मजदूरों को कुत्तों का झुंड परेशान कर रहा है। इधर, मणिका विशुनपुर चांद के पैक्स अध्यक्ष राजीव लोचन कुमार ने बताया कि डीएम को पत्र भेजा गया है, लेकिन इस ओर ध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.