हमीरपुर, जनवरी 2 -- बिवांर, संवाददाता। कुनेहटा-न्यूरिया के बीच जंगल में विचरण कर रही नीलगायों द्वारा किसानों की फसलें चट की जा रही है। जिससे परेशान किसानों ने एसडीएम से मिलकर समस्या बताई। एसडीएम ने शीघ्र डीएफओ के साथ बैठकर कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। मुस्करा विकासक्षेत्र के ग्राम न्यूरिया के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांव वासियों ने मौदहा एसडीएम करनवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुनहेटा, चिकसोना, न्यूरिया, कमोखर, मुटनी, भुगैचा, के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के बीच 1100 बीघा में जंगल फैला हुआ है। इन जंगलों में पांच सैकड़ा से अधिक नीलगाय स्वछंद विचरण करते हैं। जो रात में जंगलों से निकलकर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। एक रात में सैकड़ो बीघे की फसल नष्ट कर देते हैं। दो दर्जन से अधिक गांव वासियों ने कुनहेटा-न्यूरिया गांव ...