गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नीलगायों का झुंड किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। दिन-रात खेतों में घुसकर नीलगाय गेहूं, सरसों, मटर और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। परेशान किसानों ने गुहार लगाया है कि फसल सुरक्षा व्यस्था की जाए। क्षेत्र के सिंगारपुर, मौधा, मकरसन, नायाकडीह, अनौनी, पोखरा सहित विभिन्न इलाकों में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन में छिपे रहने वाले नीलगाय रात के अंधेरे में खेतों में धावा बोल देते हैं। किसान रामकृष्ण सिंह अलगू, आशुतोष सिंह, तरुण सिंह, छांगुर का कहना है कि अब तो दिन के समय भी नीलगाय खेतों में चर रहे हैं। फसल पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर है। लगातार निगरानी और रखवाली के बावजूद नीलगाय को रोक पा...