मेरठ, जून 18 -- सरधना के ग्राम मछरी में नीलकंठ हॉस्पिटल मोदीपुरम मेरठ की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया गया, जिसमें लगभग 121 मरीजों को जांच के साथ-साथ दवाईयां वितरित की गयी। शुभारंभ नीलकंठ हॉस्पिटल की कार्यकारी निदेशिका सोनिया अहलावत, मेडिकल डायरेक्टर विक्रान्त यादव व ग्राम प्रधान गुरुवेन्द्र सिंह ने किया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मैनेजर रेनू चौहान, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. नबील खान, डॉ. सिरातुल नबी, अंजु चौधरी अक्षय कटारिया, स्वाती शर्मा, अमरीन, शिवम शर्मा, सुधीर, अंकित, कुलदीप आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.