लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला गोकर्णनाथ। मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को नीलकंठ मैदान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समिति के संचालक गौरव ज्ञान त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। शिविर में कुल 237 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 67 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। सभी चिन्हित मरीजों को डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, गोला शाखा बुलाया जाएगा, जहां से उन्हें मोहम्मदी में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। डॉ. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम में डॉ. अंकुर अवस्थी, मोह...