गिरडीह, मार्च 19 -- देवरी। देवरी के नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण जरियाबागी में मंगलवार को 551 महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा निकालकर तीन दिवसीय त्र्यंबक महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य मंजीत पाठक के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर जरियाबगी गांव का भ्रमण किया। इसके बाद करमा नदी पहुंचकर वहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरकर पदयात्रा करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंची। इसके बाद वैदिक ब्राह्मण विकास शास्त्री, शुभम शास्त्री, अर्जुन शास्त्री के द्वारा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार की शाम छपरा से आए कीर्तन मंडली के कलाकारों के द्वारा चार प्रहर तक लगातार हरे राम - हरे कृष्ण नाम का संकीर्तन किया जाएगा। बुधवार रात्रि में यूपी की भजन गायिका दीक्षा सिंह के नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.