बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब सोमवार 23 मार्च को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने कहा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने पर वह उक्त मुकदमे में बहस नहीं कर सकते हैं। जिसके बाद मामले की सुनवाई 23 मार्च को करने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के मामले में जिला व सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के चलते सुनवाई सुनवाई टाल दी गई थी। मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में चल रहा है। पिछली सुनवाई को टालते हुये कोर्ट ने इस मामले की अगली 15 जनवरी को दी थी, अवकाश के चलते इसे 16 जनवरी कर दिया गया। 16 व 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चुनाव के लिये मतदान के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद अगली सुनवाई के लिये...