बदायूं, मार्च 20 -- बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब दो अप्रैल को होगी। पिछली सुनवाई कोर्ट के जज के अवकाश पर होने के चलते नहीं हो सकी थी। इससे पहले 19 फरवरी को भी सिविल बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। आज हुई बहस में जामा मस्जिद पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। कहा, एक अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा, इससे पहले सुनवाई नहीं होनी चाहिये। जिसके बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो अप्रैल कर दी। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के न्यायालय में केस चलने योग्य है या नहीं, इस मामले की सुनवाई विचाराधीन है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के जज अमित कुमार के अवकाश के चलते तारीख आगे बढ़ाते 20 मार्च की तारीख द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.