रिषिकेष, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार को विभिन्न राज्यों से शिवभक्त मंदिर पहुंचे। इसके चलते भोले के जयकारों से नीलकंठ मंदिर का समूचा क्षेत्र गूंज उठा। भोलेभक्तों में बड़ी संख्या युवाओं की है, जो कि पैदल यात्रा करते हुए नीलकंठ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। स्वर्गाश्रम में नीलकंठ पैदल मार्ग के नजदीक शिवभक्तों के लिए भंडारों का आयोजन भी शुरू हो गया है। जहां श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। स्थानीय स्वयंसेवी संगठन भी शिवभक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नीलकंठ मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 150 पुलिसकर्मि...