मुरादाबाद, फरवरी 14 -- एमआईटी कॉलेज में महा शिवरात्रि के अवसर पर हॉबीज क्लब द्वारा "नीलकंठ कला संगम" नामक टैटू मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मकता को मंच प्रदान करना और उनका मनोरंजन करना था। प्रतियोगिता में विदुषी पंडित ने प्रथम, सिद्धि सिंह ने द्वितीय और अफसाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार भूमिका एवं आकृति, भूमि सिंह और अनिकेत भारद्वाज को प्रदान किए गए। शुभारंभ निदेशक डॉ. रोहित गर्ग द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन सुचिता सक्सेना ने किया। निर्णायक मंडल में अंजू राणा, दीप्ति मिश्रा और रुचि वार्ष्णेय रहीं। शिवानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...