लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। महानगर के छन्नीलाल चौराहा स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नीलकंठेश्वर महादेव (वैष्णव माता) मंदिर में 38वें विशाल भंडारे का समापन हुआ। मंदिर के महंत सिद्धेश्वरानंद गिरि ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार भंडारे का आयोजन हुआ। गुरुवार को मंदिर परिसर से महानगर इलाके में नीलकंठेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा निकालकर महादेव का नगर भ्रमण कराया गया था। शुक्रवार को कानपुर परमट के बाबा आनंदेश्वर मठ मंदिर के महंत इच्छा गिरि महाराज समेत कई जिलों के प्राचीन मंदिरों संत, महंत ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...