बागपत, फरवरी 20 -- खेकड़ा। आजाद हिंद फौज की सैनानी नीरा आर्या के बलिदान को दर्शाती चित्रकला उदयपुर के नवलखा महल में बने राष्ट्र मंदिर में लगाकर सम्मान दिया गया है। नेताजी सुभाष की जान बचाने के लिए पति की हत्या का सिलिकॉन स्टैचू के माध्यम से विहंगम दृश्य इस संग्रहालय में दर्शाया गया है। साहित्यकार तेजपाल आर्य ने बताया कि उदयपुर के प्रसिद्ध नवलखा महल का निर्माण 19वीं शताब्दी में मेवाड़ के महाराणा सज्जन सिंह द्वारा करवाया गया था। यह महल उस समय महाराणा का राजकीय अतिथि गृह था, जहाँ बाद में 1882 में स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ की रचना की थी। अब यहां स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित भव्य एवं विशाल राष्ट्र मंदिर का निर्माण किया गया है। इसमें खेकड़ा की सैनानी नीरा आर्या को भी स्थान मिला है। राष्ट्र मंदिर का उद्घाटन 22 फरवरी को हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.